Breaking News:
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां
राजधानी
भोपाल। मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों, आयोग-प्राधिकरणों में की जा रही राजनीतिक नियुक्तियों के क्रम में राज्य शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग ने छतरपुर जिले के बड़ामलहरा की पूर्व विधायक श्रीमती रेखा यादव को मप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी प्रकार नरसिंहपुर जिले की गाडरवाड़ा सीट से पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक को आयोग में सदस्य नियुक्त किया है। आयोग में दोनों महिला पदाधिकारियों का कार्यकाल अगले तीन वर्ष तक के लिए होगा।
कौन हैं रेखा यादव: वर्ष 2008 में रेखा यादव छतरपुर जिले के बड़ामलहरा सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक बनी थीं। पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष रही हैं। सोशल मीडिया के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।
कौन हैं साधना स्थापक: 1998 से 2003 और 2008 से 2013 तक भाजपा के टिकट पर गाडरवाड़ा सीट से विधायक रही हैं। पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पूर्व सदस्य हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।
छह साल से अटकी थीं आयोग में नियुक्तियां
कमलनाथ सरकार में राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष के पद पर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा की नियुक्ति की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनकी सरकार गिरने की संभावनाओं के बीच 16 मार्च 2020 को की थी और 20 मार्च 2020 को उनकी सरकार गिर गई थी। लेकिन 23 मार्च 2020 को शिवराज सरकार बनने के बाद शोभा ओझा को इस पद से हटा दिया था। लेकिन सरकार के खिलाफ वे न्यायालय चली गईं थीं। हालांकि 24 जून 2022 को श्रीमती ओझा ने स्वयं ही आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की बात कही थी। इन छह सालों में आयोग में कोई नियुक्ति नहीं हो सकी थी।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26
Gossip गुगली
18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै ....
03-05-26