Breaking News:
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत 16 एवं 17 मई को भोपाल जिले के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग सन स्काई गार्डन सीहोर रोड में आयोजित होगा। प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर रविवार को पार्टी नेताओं ने प्रशिक्षण स्थल देखा और स्थल पर ही महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक कर प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी एवं नागदा-खाचरौद विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चैहान ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक को जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति, जिला प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा और प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री मुकेश राय, प्रदीप शेखावत सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रशिक्षण अभियान टोली के संयोजक एवं सदस्य उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26