Breaking News:
राजधानी
सेवानिवृत्त आईएएस शैलेन्द्र सिंह बने रेरा के अध्यक्ष
राजधानी
भोपाल। राज्य शासन नवीन विकास एवं आवास विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी, पूर्व अपर मुख्य सचिव शैलेन्द्र सिंह को मध्यप्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया है। रेरा अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल आगामी 5 वर्ष की अवधि अथवा अधिकतम 65 वर्ष की आयु पूरी होने (जो भी पहले हो) तक रहेगा। अध्यक्ष के रूप में उन्हें पुनर्नियुक्ति की पात्रता नहीं होगी। अध्यक्ष के तौर पर उनके सामने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट की निगरानी, घर खरीदारों की शिकायतों का निराकरण और बिल्डर्स से जुड़े विवादों के निपटारे जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी।
संजय गुप्ता रेरा, रविंद्र सिंह अपीलीय प्राधिकरण के सदस्य नियुक्त
रेरा में अध्यक्ष पद पद नियुक्ति के साथ ही संजय गुप्ता को रेरा का सदस्य और सेवानिवृत्त आईएएस रविंद्र सिंह को रेरा अपीलीय प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है।साढ़े पांच महीने से खाली था अध्यक्ष का पद
मप्र रेरा के पूर्व अध्यक्ष एपी श्रीवास्तव का कार्यकाल 6 मार्च 2026 को समाप्त हो गया था। इसके बाद से अध्यक्ष का पद खाली था। करीब साढ़े पांच महीने बाद सरकार ने इस पद पर नियुक्ति की है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26