Breaking News:
राजधानी
शराब दुकान के विरोध में सडक़ पर उतरे रहवासी
राजधानी
भोपाल। भोपाल के बावडिय़ाकलां चौक में शराब दुकान खोली जा रही शराब दुकान का स्थानीय रहवासी विरोध कर रहे हैं। गुरूवार बड़ी संख्या में रहवासी शराब दुकान के विरोध में सडक़ पर उतर आए। उनका कहना था कि जिस जगह दुकान खोली जा रही है, उससे सिर्फ 50 मीटर दूर ही अस्पताल और रहवासी इलाका है। वहीं, मंदिर होने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है।
बावडिय़ाकलां चौक पर दुकान के लिए स्ट्रक्चर तैयार हो रहा है। गुरुवार को जैसे ही लोगों को यहां दुकान खुलने की खबर मिली, वे एकजुट होकर विरोध करने लगे। कॉलोनी के महिला-पुरुष मैदान में उतर गए। उनका कहना था कि अस्पताल और धार्मिक स्थलों के पास शराब की दुकान खोलना न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि यह सामाजिक माहौल को भी बिगाड़ सकता है।
दुकान नहीं हटी तो बड़ा आंदोलन
रहवासियों ने कहा कि कॉलोनी के गेट के पास ही शराब दुकान खोली जा रही है। यह फैसला न सिर्फ गलत है, बल्कि सरकार की मंशा के भी खिलाफ है। लोगों ने प्रशासन से इस दुकान को खुलने से रोकने की मांग की है। वहीं, चेतावनी दी कि यदि इसे हटाया नहीं गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
मालवीय नगर में विरोध
मालवीय नगर स्थित पत्रकार भवन के सामने भी स्थानीय रहवासी शराब की दुकान खोलने का विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने पार्षद पप्पू विलास को आवेदन सौंपा। पार्षद ने भी स्थानीय नागरिकों के विरोध का समर्थन किया है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26