Breaking News:
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान हुआ था विवाद
अपराध
ग्वालियर। ग्वालियर: शहर के आनंद नगर इलाके में गुरुवार देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुछ लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विवेक मीणा के रूप में हुई है, जो बजरंग दल के ग्वालियर सह-जिला मंत्री चेतन मीणा के भाई थे और शहर में ब्लिंकिट कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता थे।
जानकारी के मुताबिक, विवेक शाम के समय आनंद नगर में सड़क किनारे लगे मोमोज के ठेले पर खाने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान उसका वहां मौजूद कुछ लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सामने वाले पक्ष ने विवेक को गोली मार दी।
गोली लगते ही विवेक सड़क पर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में इलाके में सन्नाटा पसर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव लेकर थाने पहुंचे परिजन, किया चक्काजाम
घटना की जानकारी मिलते ही विवेक के परिजन अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर बहोड़ापुर थाने के सामने पहुंच गए। यहां उन्होंने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस का भारी बल मौके पर पहुंच गया।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही विवाद की वजह और गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26