Breaking News:
राजनीति
कांग्रेस में गुटबाजी के बीच झलका अजय सिंह का दर्द बोले सबको पता है मुझे किसने हरवाया चुनाव
राजनीति
भोपाल। कांग्रेस पार्टी में भारी गुटबाजी के बीच विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पुत्र अजय सिंह का दर्द एक बार फिर से सार्वजनिक मंच से फूट पड़ा। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी से मिली हार के पीछे उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेता पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे चुनाव किसने हरवाया सबको पता है।
उल्लेखनीय है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में अजय सिंह ने सतना से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वे भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह से 8688 मतों से हार गए थे। इस हार का दोष उन्होंने पार्टी के ही नेताओं पर मढ़ा। गुरूवार को आरोप लगाते हुए उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन जानकार बताते हैं कि उनका इशारा अमरपाटन से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह और पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी की तरफ था। जब अजय सिंह मंच से ये बातें कह रहे थे, तब प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ मंच पर राजेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।
पार्टी के बड़े नेताओं को बुखार आ जाता है
सतना में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में संबोधन के दौरान अजय सिंह अपनी हार का कारण बने नेताओं तक ही सीमित नहीं रहे।
अजय सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि रीवा-सतना का नाम सुन कांग्रेस के बड़े नेताओं को बुखार आ जाता है, कांग्रेस के बड़े नेता को यहां बुलाने पर कहते हैं कि हमें इंदौर जाना है क्योंकि वहां जीतू पटवारी है। बड़े-बड़े लोग है, यहां गरीबी है इसलिए कोई कांग्रेस का बड़ा नेता दौरा करने नहीं आता। लेकिन जब तक बड़े नेता गुटबाजी नहीं छोड़ेंगे तब तक कार्यकर्ताओं से कुछ नहीं कहा जा सकता। पुरानी बातों को भूलकर हमें आगे बढऩा होगा और मध्य प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करनी होगी।
पहले मंच पर बैठे नेता बंद करें लड़ाई
अजय सिंह अपने भाषण में पार्टी की गुटबाजी पर खुलकर बोले। उन्होंने गुटबाजी को लेकर कहा कि बात तो ऊपर से चलती है, पहले मंच पर बैठे नेता आपस में लड़ाई बंद करें, तभी कार्यकर्ता भी सोचेंगे। मुझे सतना से चुनाव किसने हरवाया था, वे यहां बैठे हैं यह सभी को पता है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26