Breaking News:
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन
राजनीति
भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम में हुई क्रूज दुर्घटना 13 लोगों की मौत के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को राजधानी भोपाल में प्रदर्शन किया। कांग्रेस इस घटना के लिए पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी को जिम्मेदार बता रही है। युवा कांग्रेस ने रविवार को राजधानी में शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित खत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को प्रदर्शन करते हुए जवाहर बाल भवन से जैसे ही आगे बढ़े, पुलिस ने प्रकाश तरण पुष्कर के सामने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस कारण युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। शव यात्रा में प्रतीकात्मक तौर पर 11 अर्थियां बनाई गई, इन अर्थियों को तोडक़र निकाले डंडों को युकां कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग की ओर फेंकना शुरू कर दिया। पुलिस ने पहले कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें खदेड़ दिया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
अपराध
अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी को कुचला
02-11-26
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26