राजधानी

Image Alt Text

30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा

राजधानी

भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को ही रिटायर होंगे। मकवाणा ने इस पद 2 दिसंबर को कार्यभार ग्रहण किया था। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार डीजीपी का कार्यकाल दो साल होने को लेकर पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को सेवानिवृत्ति की तारीख तय करने संबंधी प्रस्ताव के बाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। अब यह तय हो गया है कि नए डीजीपी एक दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। गृह विभाग ने डीजीपी की सेवानिवृत्ति की तारीख तय कर दी है।

दरअसल, पीएचक्यू ने गृह विभाग को पिछले दिनों यह प्रस्ताव भेजा था कि चूंकि डीजीपी मकवाणा ने दो दिसंबर 2024 को जॉइन किया था। इसलिए उन्हें 2 दिसंबर 2026 को सेवानिवृत्त किया जाए, क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय ने डीजीपी के कार्यकाल की अवधि दो साल तय कर रखी है। इस प्रस्ताव के बाद डीजीपी श्री मकवाणा की सेवानिवृत्ति का मामला चर्चाओं में आ गया था, क्योंकि राज्य सरकार की ओर से उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख की घोषणा नहीं की थी। 

नए डीजीपी पैनल में ये तीन अधिकारी!  

नए डीजीपी के चयन के लिए राज्य सरकार के गृह विभाग ने 12 आईपीएस अधिकारियों के नाम का प्रस्ताव यूपीएससी को भेजा है। यूपीएससी तीन नामों का पैनल तैयार कर राज्य सरकार को भेजेगा। इनमें से डीजीपी का चयन किया जाएगा। पैनल में डीजी जेल वरुण कपूर, डीजी ईओडब्ल्यू उपेंद्र जैन और डीजी होमगार्ड प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम शामिल होने की चर्चा है।