अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
अपराध
भोपाल/सागर। मध्यप्रदेश के सागर संभाग की लोकायुक्त टीम ने बुधवार को जल संसाधन विभाग के संभागीय लेखाधिकारी और एक लिपिक सहायक वर्ग-2 (बाबू) को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
ग्वालियर में थाटीपुर क्षेत्र में स्थित मयूर नगर निवासी ठेकेदार गौरव तोमर ने सागर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवदेन देकर बताया कि वह लोक निर्माण विभाग भोपाल में पंजीकृत ठेकेदार है और जल संसाधन विभाग पन्ना द्वारा जारी निविदा के माध्यम से मझगांव मध्यम परियोजना अंतर्गत ग्राम मझगांव मजरा बालूपुर में आर डी 1860 मी. सेडल बाध नंबर एक पर कैनाल स्लूस का निर्माण कार्य करने का कार्य प्राक्कलन राशि 118.58 लाख रुपये से 36.88 प्रतिशत कम दर 74.84 लाख रुपये में उसने ठेका लिया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके द्वारा ठेका लेने के बाद कार्य को प्रारंभ कर दिया था, किए गए कार्य का समय-समय पर जल संसाधन विभाग पन्ना द्वारा तीन बार भुगतान किया गया है। किए गए शेष कार्य का अंतिम भुगतान लगभग 25 लाख रुपये होना बाकी है। पूर्व में किए गए तीनों भुगतानों की राशि लगभग 55 लाख रुपये में से दीपक सिंह परमार संभागीय लोखाधिकारी (डी ए ओ) द्वारा कुल भुगतान राशि में से 0.35 पैसे एवं सहायक वर्ग 2 जल संसाधन विभाग पन्ना, अरविंद कुमार पाठक द्वारा कुल भुगतान राशि मे से 0.70 पैसे कुल एक रुपये 5 पैसे के हिसाब से लगभग 60 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही हैै। शिकायत के सत्यापन के बाद 28 अक्टूबर को संभागीय लेखा अधिकारी दीपक सिंह परमार को 15 हजार रुपये एवं अरविंद कुमार पाठक पद सहायक वर्ग 2 को कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग पन्ना जिला सागर कार्यालय में 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस सागर ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
इंदौर नगर निगम का उपयंत्री 5 हजार लेते पकड़ा
लोकायुक्त पुलिस टीम इंदौर ने भी बुधवार को नगर निगम इंदौर, जोन क्र. 13 के उपयंत्री हर्ष गहलोत को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता सोहेल पटेल निवासी नायता मुडला, इंदौर ने बताया कि नगर निगम में उसने अपना पाटी का टैंकर अटैच किया था, जिसका तीन महीने का बिल एक लाख 12 हजार 500 रुपये शेष है। इस बिल राशि को पास कराने के लिए लॉग बुक का सत्यापन होना है, जिसके एवज में उपयंत्री हर्ष गहलोत 6 हजार रुपये की रिश्वत की मांग रहे हैं। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने उपयंत्री हर्ष गहलोत को हनुमान मंदिर के सामने, चाणक्यपुरी चौराहा, इंदौर पर आवेदक सोहेल पटेल से 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम एवं बीएनएस की धारा 61 (2) के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26