Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
व्यापार

Image Alt Text

बंगाल में बैठे-बैठे ही करें मप्र में करें व्यापार

व्यापार

कोलकाता में मुख्यमंत्री का निवेशकों से संवाद, मप्र में निवेश के लिए किया आमंत्रित

भोपाल। मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए अपार संभावनाएं हैं। पश्चिम बंगाल के व्यापारी चाहें तो यहां बैठे-बैठे ही मध्यप्रदेश में व्यापार और निवेश कर सकते हैं। आपके व्यापार और निवेश की चिंता सरकार करेगी। मध्यप्रदेश में हर तरह के व्यवसाय के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कोलकाता के.जे. डब्ल्यू मैरियट होटल में स्थानीय निवेशकों से निवेश संभावनाओं पर संवाद सत्र (इंटरैक्टिव सेशन)को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम को कई उद्योगपतियों ने भी संबोधित किया तथा मप्र में निवेश करने की इच्छा भी जताई। 

मुख्यमंत्री बोले शांति का टापू है मध्यप्रदेश

निवेशकों से संवाद में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बंगाल के लोग हवा का रुख पहचानकर निवेश करते हैं। राज्य सरकार नई तकनीकों के साथ सुशासन और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दे रही है। मध्यप्रदेश शांति का टापू है, यहां कोई हड़ताल नहीं होती। आप मध्यप्रदेश में फैक्ट्री लगाएं, यहीं से बैठकर फैक्ट्री चलती रहेगी। प्रदेश मध्य में है तो सभी दिशाओं में कनेक्टिविटी बेहतर है। मप्र हर सेक्टर में आगे बढ़ रहा है। बंगाल होजरी का बगीचा है। मध्यप्रदेश के धार में पीएम मित्र पार्क का प्रधानमंत्री मोदी शिलान्यास करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मप्र में श्रेष्ठ गुणवत्ता का ऑर्गेनिक कॉटन उगाया जाता है। प्रदेश में स्वदेशी और उद्योगों को प्रोत्साहन देने की जिम्मेदारी मेरे पास ही है। राज्य सरकार किसानों को उनकी फसल का उचित दाम और युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए संकल्पित है। 

उद्योगपति बोले मप्र में उद्योगों को मिल रहा प्रोत्साहन 


- श्याम मेटेलिक के सीएमडी-उपाध्यक्ष इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स बीवी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश टैक्सटाइल, फॉर्मा, माइनिंग, ग्रीन एनर्जी सेक्टर में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। हमारी कंपनी भी मप्र में माइनिंग सेक्टर में काम कर रही है। टेक्नोलॉजी सेक्टर में प्रदेश 20 हजार करोड़ निवेश प्राप्त कर चुका है, जिससे 1 लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे। प्रदेश में उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। 


- प्रताप ग्रुप के डायरेक्टर हर्ष अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने उद्योगों के लिए विश्व स्तरीय अधोसंरचना तैयार की है। मध्य प्रदेश सिर्फ संभावनाओं का नहीं, बल्कि यह टिकाऊ विकास का प्रदेश भी है। टैक्सटाइल सेक्टर में प्रदेश में अपार संभावनाएं है। 


- रुईया ग्रुप के सीएमडी पवन रुईया ने कहा कि मध्यप्रदेश भारत के इकोनॉमिक ट्रांसफोर्मेशन में अहम भूमिका निभा रहा है।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और बिजनेस फ्रैंडली नीतियां लागू की गई हैं। 


- आरपी संजीव गोयनका ग्रुप के वाइस चेयरमैन शाश्वत गोयनका, इंडीयन चैंबर ऑफ कॉमर्स के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट बृज भूषण अग्रवाल, अंबुजा न्यूटिया हेल्थकेयर वेंचर लिमिटेड के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर पार्थिव से भी मुख्यमंत्री की वन-टू-वन चर्चा हुई। 

संवाद सत्र में मिले 14,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

रुईया ग्रुप- समूह के सीएमडी पवन कुमार रुईया ने मुख्यमंत्री से वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने मल्टी क्षेत्र में 4200 करोड़ का निवेश प्रस्ताव दिया है। इस निवेश से मप्र में अनुमानित 5 हजार रोजगार पैदा होंगे। 

विक्रम सोलार ग्रुप-समूह के ज्ञानेश चौधरी ने मुख्यमंत्री से वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 10 हजार 150 करोड़ का निवेश प्रस्ताव दिया है। इस निवेश से मप्र में अनुमानित 9 हजार रोजगार पैदा होंगे। 

- इसेन बायोग्रीन प्रा. लि./आयुरवृद्धि - ग्रुप की ओर से यशवर्धन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 150 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा। इस निवेश से मप्र में अनुमानित 400 रोजगार पैदा होंगेे। 


- अजंता शूज के विपुल कंशाल ने परस्पर चर्चा सत्र के दौरान फुटवियर कारोबार में सौ करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया। इस निवेश से मप्र में अनुमानित 2500 रोजगार पैदा होंगे। इस कोलकाता के इस उद्योगपति संवाद सत्र में कुल 14600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, जिनसे अनुमानित 16900 रोजगार पैदा होंगे।