Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
व्यापार

Image Alt Text

Sensex Bell: फिर नई ऊंचाइयों पर बाजार; सेंसेक्स पहली बार 73 हजार के पार, निफ्टी भी नए शिखर पर

व्यापार

पहली बार सेंसेक्स 73000 और निफ्टी 22000 के पार पहुंच गया है। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी IT सेक्टर के शेयरों में दिख रही है। विप्रो के शेयरों में में 10% का अपर सर्किट लगा है।


शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को फिर नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। सेंसेक्स और निफ्टी में ऑल टाइम हाई पर कारोबार होता दिखा। पहली बार सेंसेक्स 73000 और निफ्टी 22000 के पार पहुंच गया है। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी IT सेक्टर के शेयरों में दिख रही है। विप्रो के शेयरों में में 10% का अपर सर्किट लगा है। HCL Tech और टेक महिंद्रा के शेयरों में भी चार-चार प्रतिशत का उछाल आया है। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 847 अंकों की बढ़त के साथ 72,568 के स्तर पर बंद हुआ था।
 

आईटी सेक्टर के शेयरों में दिखी खरीदारी

निफ्टी आईटी में तीन प्रतिशत का उछाल आया। वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी नियल्टी क्रमशः 1.7 प्रतिशत और एक प्रतिशत मजबूत हुआ। व्यापक बाजार की बात करें तो निफ्टी मिडकैप100 0.57% मजबूत हुआ जबकि निफ्टी स्मॉलकैप100 0.72% उछला।

बीएचईएल के शेयरों में 4.5% का उछाल

एकल शेयरों की बात करें तो एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर दिसंबर तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद 2.6% की बढ़त के साथ खुले। कंपनी का शुद्ध मुनाफा दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 17% बढ़कर 691 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ओडिशा में एनएलसी इंडिया की ओर से 15000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद बीएचईएल के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 4.5% का इजाफा हुआ है।