राजनीति

Image Alt Text

मातृशक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति की नींव

राजनीति

रक्षाबंधन उत्सव में शामिल हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह रविवार को हुजूर विधानसभा क्षेत्र के बैरागढ़ स्थित गल्ला मंडी परिसर में आयोजित रक्षा बंधन उत्सव में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया।

डॉ. महेन्द्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृत में नारी का स्थान सर्वोपरि है। जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं ईश्वर का वास होता है। माताओं और बहनों के आशीर्वाद के बिना कोई भी कार्य पूर्ण नहीं होता। रक्षाबंधन पर्व सामाजिक सुरक्षा और सामूहिक एकता का प्रतीक है। मातृशक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति की नींव है। कार्यक्रम को सांसद आलोक शर्मा और विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी संबोधित किया।

सामाजिक सुरक्षा कवच रक्षावंधन पर्व

डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि सूर्य भगवान को प्रणाम करना और हनुमान जी की पूजा करना भी हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इस परंपरा की रक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी हम सबकी है। इसी परंपरा के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन को च्सुरक्षा बंधनज् का स्वरूप दिया है। मोदी जी का यह सन्देश है कि रक्षा सिर्फ भाई-बहन के बीच का बंधन नहीं, बल्कि यह एक सामाजिक सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमें देश और समाज की उन्नति के लिए काम करना है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, हर हिंदू को एकजुट होकर लव जिहाद, ड्रग जिहाद से लडऩा होगा।