Breaking News:
राजनीति
आर्थिक समृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश: जिराती
राजनीति
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट पर दी प्रतिक्रिया
भोपाल। विदेशों को होने वाले निर्यात में मध्यप्रदेश की रैकिंग 15 से 11वें स्थान पर पहुंचने का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने इसे देश और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार के कार्यकाल में मध्यप्रदेश तेजी से विकास और समृद्धि की राह पर कदम बढ़ा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई देते हुए श्री जिराती ने कहा कि फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन की ताजा रिपोर्ट से यह साबित होता है कि भाजपा सरकार ने बीते 20 वर्षों में लगातार प्रयासों से मध्यप्रदेश की दिशा और दशा को बदला है। ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार मप्र के निर्यात में 6 प्रतिशत की बढोतरी हुई है और प्रदेश से विदेशों को होने वाला निर्यात 70 हजार करोड़ से ऊपर पहुंच गया है। इसके चलते मध्यप्रदेश जो बीते वर्ष तक निर्यात के मामले में 15 वें स्थान पर था, अब 11 वें स्थान पर पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार फार्मास्यूटिकल, इंजीनियरिंग गुड्स और सोया आधारित कृषि उत्पाद मिलाकर मध्यप्रदेश ने विश्व बाजार के प्रतिमानों के अनुसार निर्यात रैंकिंग में बढ़ोतरी की है। निवेश मित्र औद्योगिक विकास की नीतियां, औद्योगीकरण का बढ़ता आधार मध्यप्रदेश का निर्यात बढऩे के प्रमुख कारण रहे हैं। इसके अलावा निर्यात को प्रोत्साहित करने वाली अधोसंरचना में बढ़ोतरी होना और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों का मध्यप्रदेश की ओर आकर्षित होना भी प्रमुख कारण हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26