राजधानी

Image Alt Text

गांधी मेडिकल कॉलेज में आज से शुरू होगी सीटी स्कैन और एमआरआई जांच सुविधा

राजधानी

- सीएम डॉ यादव करेंगे लोकार्पण।
भोपाल। प्रदेश के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में सबसे पहले भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में अब कम दरों में सबसे आधुनिक मशीनों से सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को गांधी मेडिकल कॉलेज में मॉडर्न सीटी स्कैन 80 रो-डिटेक्टर, 128 स्लाइस और एमआरआई मशीन 1.5 टेसला का लोकार्पण करेंगे।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल मौजूद रहेंगे। इन मॉडर्न मशीनों से आयुष्मान भारत योजना और अन्य शासकीय योजनाओं के तहत आने वाले मरीजों को मुफ्त सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की सुविधा दी जाएगी। इससे मरीजों को उन उच्च स्तरीय जांचों के लिए निजी सेंटर्स जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इन मशीनों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रिसर्च भी किया जा सकेगा।