Breaking News:
राजधानी
पीएम मत्स्य संपदा योजना से बनाया ऐक्वा पार्क बना मनोरंजन का स्थान
राजधानी
-स्थानीय लोगों को मिला रोजगार, आय का जरिए
भोपाल। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत भोपाल जिले के फंदा विकासखंड के ग्राम ईटखेड़ी में जलील मो. खान ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में अपनी निजी भूमि पर प्रमोशन ऑफ़ रेक्रीऐशनल फिशरीज इकाई की स्थापना की गई। इस इकाई का निर्माण इस प्रकार से किया गया है कि मत्स्यपालन और मत्स्योत्पादन के साथ-साथ मनोरंजनात्मक गतिविधियाँ भी संचालित हो सकें, जिससे आमजन का मत्स्यपालन गतिविधियों की ओर जुड़ाव बढ़े और साथ ही आय का साधन भी विकसित हो।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत हितग्राही द्वारा प्रस्तुत आवेदन को जिला स्तरीय समिति से अनुमोदन प्राप्त हुआ और इकाई के 50.00 लाख के व्यय उपरांत 20.00 लाख की अनुदान राशि प्रदान की गई। निर्माण के पश्चात पार्क में लोगों की रुचि बढ़ी और बीते एक वर्ष में विभिन्न आयोजनों के माध्यम से औसतन 60,000 प्रतिमाह की आय अर्जित की गई। साथ ही, लगभग 12.00 मीट्रिक टन पंगेशियस मछली का उत्पादन कर उसे विक्रय से 8.00 लाख की आय प्राप्त हुई। इस प्रकार कुल 15.00 लाख की वार्षिक आय अर्जित हुई।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26