Breaking News:
राजनीति
नेहरू-गांधी परिवार ने सत्ता के लिए घोंटा लोकतंत्र का गला
राजनीति
आपातकाल की बरसी पर भाजपा कार्यालय में हुई संगोष्ठी, केन्द्रीय मंत्री पाटिल बोले
भोपाल। ‘आजादी के बाद देश में लोकतंत्र का राज था। लोकशाही शासन था, लेकिन कांग्रेस का नेहरू-गांधी परिवार का राजशाही में विश्वास था, इसलिए लोकतंत्र का गला घोटकर आपातकाल लगाया था। कांग्रेस देश की जनता के साथ विश्वासघात करने वाली राजनीतिक पार्टी है। संविधान का गला घोटने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता संविधान की प्रति हाथ में लेकर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपातकाल में भूमिगत होकर कांग्रेस की सच्चाई को गांव-गांव पहुंचाकर जनता को जागृत किया था। आज देश की जनता कांग्रेस पर भरोसा करना बंद कर चुकी है।’ भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के अध्याय का 50वां वर्ष’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए यह बात केंद्रीय मंत्री श्री सीआर पाटिल ने कही।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आपातकाल भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सबसे बड़ा हमला था। कांग्रेस ने नेहरू-गांधी परिवार का सत्ता में वर्चस्व बनाएं रखने के लिए आपातकाल लगाया था। लोकतंत्र सेनानियों के संघर्षों से देश को वास्तविक आजादी मिली। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री पाटिल और प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेश कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया एवं आपातकाल दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया।
इंदिरा ने निजी स्वार्थों के लिए किए संविधान संशोधन
केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल ने कहा कि आपातकाल दिवस देश की जनता को यह याद दिलाता है कि संविधान का गला घोंटने वाली ताकतों से कैसे लडऩा चाहिए। इंदिरा गांधी और कांग्रेस पार्टी ने अपने निज स्वार्थों के लिए संविधान में कई संशोधन किए। श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया तब न तो देश युद्ध लड़ रहा था और न ही कोई आंतरिक समस्या थी। यह आपातकाल सिर्फ इसलिए लगाया गया था कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध घोषित कर दिया था। हाथ से सत्ता जाते हुए दिखी, इसलिए इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगा दिया गया। कांग्रेस के नेहरू-गांधी परिवार राजशाही में राज करना चाह रहे थे, इसलिए भी देश में आपातकाल लगाया गया, ताकि कांग्रेस का नेहरू-गांधी परिवार देश पर राज करता रहे।
प्रदेश संयोजक ने सुनाए आपातकाल के संस्मरण
लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश संयोजक तपन भौमिक ने आपातकाल से जुड़े अनेक संस्मरण सुनाए। इस अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग, श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा जादौन, विधायक भगवानदास सबनानी, रामेश्वर शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26