Breaking News:
राजधानी
विद्यालय में बालक के समग्र विकास की जरूरत: परमार
राजधानी
विद्याभारती के आचार्य अभ्यास वर्ग में संवाद सत्र आयोजित
भोपाल। सरस्वती शिशु मंदिर कोटरा विद्यालय में विद्या भारती मध्यभारत प्रांत की योजना से आयोजित आचार्य अभ्यास वर्ग चौथे दिन संवाद सत्र का प्रांत प्रशिक्षण संयोजक राजेंद्र सिंह परमार ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। संवाद सत्र में श्री परमार ने ‘बालक का समग्र विकास’ विषय पर आचार्य दीदियों का मार्गदर्शन किया। उ
श्री परमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि बालक की ज्ञानेंद्रिय एवं कर्मेंद्रिय का सम्यक रूप से विकास एवं छात्र के विभिन्न कौशलों जैसे भाषायी कौशल, सामाजिक कौशल, के साथ-साथ ज्ञानात्मक भावात्मक एवं कौशलात्मक विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बालक शिशु अवस्था से ही सीखता है। अत: ज्ञानेंद्रिय का विकास सम्यक प्रकार से किया जाना चाहिए। ज्ञानेंद्रिय के बाद कर्मेंद्रिय का उपयोग होता है अत: ज्ञानेंद्रिय एवं कर्मेंद्रिय का सम्यक समन्वय बना रहे तभी बालक का सर्वांगीण विकास संभव है।
वर्ग के अंतिम समापन सत्र में भोपाल विभाग के विभाग समन्वयक अंकित शुक्ला ने आचार्य दीदियों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की योजना एवं प्रशिक्षण पर चर्चा करते हुए कहा कि अभ्यास वर्ग का उद्देश्य वर्ष भर की गतिविधियों की समीक्षा एवं आगामी सत्र की पूर्व एवं पूर्ण कार्ययोजना करनी चाहिए तथा उस कार्ययोजना का वर्ष भर अपने विद्यालय एवं कक्षा कक्ष में भैया बहनों के बीच कर्तव्यनिष्ठा एवं दृढ़ता के साथ क्रियान्वयन करना चाहिए। ताकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बालक का समग्र विकास कर ऐसे बालक बालिकाओं का निर्माण हो जो हमारे लक्ष्य के अनुरूप वर्तमान चुनौतियों का सामना करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में अपने दायित्व निष्ठापूर्वक निर्वहन कर सकें। प्रशिक्षण की सफलता तभी सिद्ध होती है जब आचार्य अपनी दक्षताओं का कुशलता एवं निपुणता पूर्वक कक्षा कक्ष में उपयोग करते हैं। अत: सभी आचार्य दीदी निश्चित रूप से अपने अनुभव का लाभ भैया बहनों को देंगे ऐसा विश्वास है। इस प्रशिक्षण वर्ग में शिवाजी नगर, हर्षवर्धन नगर ,कोटरा एवं सरस्वती नगर विद्यालयों की 45 आचार्य दीदी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर शिवाजी नगर के प्राचार्य राजेश गोस्वामी, विनय शर्मा प्राचार्य कोटरा, श्रीमती नम्रता तिवारी प्राचार्य हर्षवर्धन नगर, श्रीमती अर्चना गणगणे शिवाजी नगर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दीपा चौबे शिवाजी नगर ने किया।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26