Breaking News:
राजधानी
भोपाल जेल में बंदी की संदिग्ध मौत,चोरी के आरोप में दो दिन पहले ही पहुंचा था जेल
राजधानी
भोपाल। सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में दो दिन पहले चोरी के आरोप में पकड़े गए 35 वर्षीय आरोपी की भोपाल केन्द्रीय जेल में संदिग्ध परस्थितियों में मौत हो गई। मृतक बंदी के परिजनों ने पुलिस पर गिरफ्तारी के बाद मारपीट का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पुलिस मारपीट में आई चोटों के कारण धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ी। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि मृतक बंदी ने सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। मृतक बंदी की पहचान 35 वर्षीय नीरज पुत्र केसर सिंह धाकड़ निवासी देवरी गांव, तहसील गौहरगंज, जिला रायसेन के रूप में हुई है। सूखी सेवनिया थाने के प्रभारी अरुण शर्मा के अनुसार नीरज को 7 अगस्त को सीमेंट चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे भोपाल केन्द्रीय जेल भेज दिया गया था।
परिजनों का आरोप शरीर पर थे चोट के निशान
नीरज की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान नीरज के साथ मारपीट की गई थी। पत्नी पूजा का कहना है कि नीरज के शरीर पर चोट के निशान थे और जेल पहुंचने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई और बंदी की मौत की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। केन्द्रीय जेल अधीक्षक मानवेंद्र सिंह परिहार के अनुसार बंदी नीरज को सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत हुई थी। उसकी हालत को देखते हुए शनिवार को उसे उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन के अनुसार, बंदी को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई थी।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26