Breaking News:
राजधानी
कैट की प्रदेश कार्यकारिणी ने ग्रहण किया पदभार, देश में युवा और महिला उद्यमियों को बड़े अवसर: अग्रवाल
राजधानी
भोपाल। भारतीय अर्थव्यवस्था जिस तेजी से आगे बढ़ रही है, आने वाला समय युवाओं और महिलाओं के लिए उद्यम के नए अवसर पैदा कर रहा है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में कैट लगातार तकीनीक प्रयोग करते हुए यह प्रयास कर रहा है कि हम अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बनें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कैट मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हम व्यापार को आगे बढ़ाएंगे।
कैट मध्यप्रदेश के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने 12 अगस्त से 15 अगस्त तक नई दिल्ली, भारत मंडपम में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के संबंध में कहा कि यह अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी होगा एवं भारतीय उत्पादों को महत्व मिलेगा। इससे छोटे और लघु व्यापारी लाभान्वित होंगे। मंच पर तेजकुलपाल सिंह पाली, मुरली हरवानी, नवनीत गोयल, योगी खंडेलवाल, उमेश तिवारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कैट की कार्यकारिणी में सुनील अग्रवाल चेयरमेन, भूपेन्द्र जैन अध्यक्ष, गोविंद असाटी संयुक्त अध्यक्ष, राज कुमार गुप्ता प्रिंस प्रदेश संगठन महामंत्री, धर्मेन्द्र शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी, योगी खंडेलवाल, उमेश तिवारी प्रदेश महामंत्री, पवन जैन, राजेश अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भारत भूषण अग्रवाल प्रदेश कार्यालय प्रभारी, चन्द्र प्रकाश शिवहरे, संदीप गोदा, रवि तलरीेजा प्रदेश उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया। साथ ही कैट की महिला इकाई की पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचलान धर्मेन्द्र शर्मा ने किया, अभार प्रदर्शन रवि तलरेजा ने माना। कार्यक्रम में राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर के विविध कार्यक्षेत्र से जुड़े व्यवसायी-व्यापारी उपस्थित रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26