Breaking News:
राजनीति
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दतिया के मतदाताओं का आभार
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने गुरूवार को हुए दतिया विधानसभा उपचुनाव के मतदान में उत्साह, जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ भागीदारी निभाने वाले सभी मतदाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दतिया की जागरूक जनता ने बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी अटूट आस्था और विश्वास का परिचय दिया है। लोकतंत्र की मजबूती में जनता की सक्रिय भागीदारी ही सबसे बड़ी शक्ति होती है और दतिया के मतदाताओं ने इस दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान होता है। दतिया विधानसभा के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग कर यह संदेश दिया है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी गहरी आस्था है। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग, जिला निर्वाचन प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सुरक्षा बलों, मतदान दलों तथा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं चुनाव अभियान में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता का भी अभिनंदन करते हुए कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता ने पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26