राजधानी

Image Alt Text

30 हजार हो एमबीबीएस इंटर्न चिकित्सकों का स्टाइपेंड: सिंघार

राजधानी

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रदेश के शासकीय एवं निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यरत एमबीबीएस इंटर्न चिकित्सकों के स्टाइपेंड में वृद्धि करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इंटर्न चिकित्सक अस्पतालों में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, वार्ड प्रबंधन, मरीजों की देखभाल सहित अनेक महत्वपूर्ण चिकित्सकीय दायित्वों का निर्वहन करते हैं, लेकिन उन्हें वर्तमान में मात्र 14,337 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जो उनकी जिम्मेदारियों और बढ़ती महंगाई की तुलना में बेहद कम है। सिंघार ने पत्र के माध्यम से प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न चिकित्सकों की ओर से प्राप्त मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार किए जाने एवं उनका स्टाइपेंड अन्य राज्यों के अनुरूप बढ़ाकर न्यूनतम 30 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की है। सिंघार ने कहा है कि एमबीबीएस पाठ्यक्रम की बढ़ी हुई फीस और वर्तमान स्टाइपेंड के बीच संतुलन स्थापित करते हुए समुचित वृद्धि सुनिश्चित की जाए। प्रदेश में लगभग 3,600 एमबीबीएस इंटर्न चिकित्सक इस मुद्दे से प्रभावित हैं।