Breaking News:
राजधानी
विद्यार्थी परिषद ने भोपाल में निकाली तिरंगा यात्रा, कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन, उतारी भारत माता की आरती
राजधानी
भोपाल। कारगिल विजय दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीर सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में महानगर में तिरंगा यात्रा निकाली और भारत माता की आरती भी की। जिसमें भोपाल महानगर के विद्यार्थी और युवा शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि कारगिल विजय दिवस पर भोपाल सहित देशभर में अभाविप द्वारा तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं की बडी संख्या में सहभागिता ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत की युवा पीढ़ी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राष्ट्रनिर्माण एवं राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। अभाविप का मानना है कि विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों को किसी भी राजनीतिक स्वार्थ अथवा राष्ट्रविरोधी एजेंडे का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए।
कारगिल याद दिलाता है, राष्ट्र सर्वोपरि
परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सोलंकी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि राष्ट्र सर्वोपरि है। अभाविप सदैव विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों के समाधान के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। विद्यार्थियों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए सरकार द्वारा किए गए निर्णय जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र, परीक्षा माफिया के विरुद्ध फास्ट ट्रैक न्यायालयों की स्थापना, प्रशासनिक सुधार तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर विधायी प्रावधानों की पहल विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण एवं स्वागतयोग्य कदम हैं। परिषद प्रारंभ से ही नीट-यूजी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के विरुद्ध विद्यार्थियों के साथ खड़ी रही है तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है। प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि आज कारगिल विजय दिवस यह सेना के पराक्रम, शौर्य एवं वीर सैनिकों के बलिदान को स्मरण करने का दिन है । भारत के युवाओं का इतिहास हर सदी में भारत मां के लिए सर्वस्व समर्पण करने का रहा है । आज का युवा भी देश विरोधी ताकतों के एजेंडे को भली भांति समझ चुका है । भारत का जेन-जी यह राष्ट्र प्रथम की भावना को जीने वाला है ।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26