Breaking News:
राजधानी
गुरु पूर्णिमा पर मप्र में मनेगा ‘महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व’, मुख्यमंत्री ने ली गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की बैठक
राजधानी
भोपाल। आगामी 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर मध्यप्रदेश में राज्य स्तरीय ‘महर्षि सांदीपनि श्रृद्धा पर्व’ मनाया जाएगा। इसमें स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ-साथ निजी शिक्षण संस्थानों तथा खेल, नाटक, चित्रकला, संगीत एवं अन्य कला संस्थान भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस तरह के निर्देश सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में आगामी गुरु पूर्णिमा महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में ली गई बैठक में दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि गुरुजन सदैव पूजनीय है, वंदनीय हैं। गुरु ही हमें ‘गु’ (अज्ञान के अंधकार) से ‘रु’ (ज्ञान-विज्ञान की रश्मि/प्रकाश) की ओर ले जाते हैं। गुरु पूर्णिमा अपने गुरुजनों की सेवा, वंदना और उनका शुभाशीष पाने का प्रमुख उत्सव है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 के उद्देश्यों को बढ़ावा देते हुए पुरातन भारतीय ज्ञान परम्परा तथा भारतीय गुरु-शिष्य परम्परा के आदर्शों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।
गुरूपूर्णिमा से पहले करा लें संदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी प्रदेश में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा चल रहा है। प्रदेश में जितने भी सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण होना शेष है, उनका लोकार्पण गुरु पूर्णिमा से पहले करा लिया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महर्षि सांदीपनि के जीवन चरित्र एवं गुरुकुल शिक्षा पद्धति के प्रसार में उनके वैशिष्ट्य और योगदान पर केंद्रित एक लघु पुस्तिका का प्रकाशन कराएं और सभी विद्यालयों में वितरित कराएं। प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में गुरू पूजन आयोजन किया जाए। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए। प्रतिवर्ष विद्यालयों में मनाये जाने वाले मित्रता दिवस पर श्रीकृष्ण-सुदामा के जीवन चरित्र के बारे में बताया जाए।
इस तरह मनेगा गुरूपूर्णिमा पर्व
एसीएस शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन शैक्षणिक संस्थाओं में होने वाले कार्यक्रमों में सबसे पहले मां सरस्वती की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण, सरस्वती वंदना, गुरुजनों का स्वागत-सत्कार-सम्मान, व्याख्यान/उद्बोधन, छात्र-शिक्षक संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। सभी संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों द्वारा ही किए जाएं, ऐसे निर्देश दिए गए हैं। गुरु पूर्णिमा और महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व के आयोजन से समाज की भी सक्रिय सहभागिता के प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में मंत्री विजय शाह, इंदर सिंह परमार, गौतम टेटवाल, मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26