राजधानी

Image Alt Text

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र आज से, पांच दिवसीस सत्र में यूसीसी सहित आएंगे अन्य विधेयक, अनुपूरक बजट भी पारित कराएगी सरकार

राजधानी

- विधानसभा अध्यक्ष ने देखीं सत्र की तैयारियां 

भोपाल। मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा का एकादश (मानसून) सत्र सोमवार, 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। पांच दिवसीय सत्र के दौरान राज्य सरकार सबसे महत्वपूर्ण समान नागरिक संहिता सहित अन्य विधेयक व संशोधन विधेयकों को पेश कर, उन्हें पारित कराने का प्रयास करेगी। वहीं सरकार अनुपूरक बजट भी पास कराएगी, जो अनुमानित 30-40 हजार करोड़ हो सकता है।  

विधानसभा अध्यक्ष ने देखीं तैयारियां 

मानसून सत्र की शुरूआत से पहले विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने रविवार को विधानसभा सत्र की तैयारियों अवलोकन किया एवं संबंधित अधिकारियों को सत्र के सुचारू रूप से संचालन संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। अध्यक्ष श्री तोमर ने विधानसभा के सेंट्रल हॉल में लगाए गए महापुरुषों पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के तैलचित्रों का अवलोकन किया गया। अवसर पर विधानसभा के अधिकारी भी उनके साथ उपस्थित रहे। 

पांच दिन में मिलेंगे 1756 प्रश्नों के उत्तर 

पांच दिवसीय मानसून सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधायकों ने विधानसभा सचिवालय में 900 तारांकित एवं 856 अतारांकित प्रश्न मिलाकर कुल 1756 प्रश्न पूछे हैं। सचिवालय ने उत्तर के लिए प्रश्नों को संबंधित विभागों को भेजा है। सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण की 267,स्थगन प्रस्ताव की 5,अशासकीय संकल्प की 20,शून्यकाल की 77 सूचनाएं भी सचिवालय को प्राप्त हुई हैं। 

मंत्रियों ने की विधानसभा अध्यक्ष से भेंट 

विधानसभा के मानसून सत्र की शुरूआत से पहले मप्र के केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय से विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर से भेंट की। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भी श्री तोमर से रविवार को सौजन्य भेंट की।