Breaking News:
राजधानी
विधानसभा सचिवालय के 182 अधिकारी-कर्मचारी पदोन्नत, अध्यक्ष का किया सम्मान
राजधानी
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय में लगभग एक दशक के बाद विभिन्न संवर्गों के, प्रथम श्रेणी 15, द्वितीय श्रेणी 40, तृतीय श्रेणी 93 एवं चतुर्थ श्रेणी के 34 कुल 182 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है। इस अवसर पर पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए उनका पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के अथक प्रयासों, सकारात्मक पहल एवं मार्गदर्शन से वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण हो सकी, जिससे कर्मचारियों में नया उत्साह एवं कार्य के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अध्यक्ष श्री तोमर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे विधानसभा सचिवालय की गरिमा एवं कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।श्री तोमर ने सभी पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी, दक्षता एवं जनसेवा की भावना के साथ करेंगे तथा विधानसभा सचिवालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं उत्कृष्ट बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26