Breaking News:
राजधानी
परिवहन विभाग के 27 उप निरीक्षकों, 21 प्रधान आरक्षकों को लगे सितारे, मंत्री बोले पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, संजीदगी से निभाएं दायित्व
राजधानी
भोपाल। मध्यप्रदेश परिवहन विभाग में पदोन्नति सूची जारी होने के बाद मंगलवार को विभागीय मंत्री उदय प्रताप सिंह ने परिवहन सचिव मनीष सिंह और परिवहन आयुक्त उमेश जोगा की उपस्थिति में 27 उप निरीक्षकों और 21 प्रधान आरक्षकों को पदोन्नति पत्र सौंपकर एवं सितारे लगाकर उप निरीक्षक से निरीक्षक और प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने कहा कि पदोन्नति के साथ-साथ आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ी हैं। अब दो गुने उत्साह और अधिक ताकत लगाकर काम करना होगा। सरकार के लिए राजस्व जुटाने वाले इस विभाग की चुनौती भी रहती हैं। विभागीय पदोन्नति शुरू किए जाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एवं विभागीय अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विभागीय सचिव मनीष सिंह ने कहा कि 20-25 सालों से लंबित विभागीय पदोन्नति को शुरू किया। उन्होंने कहा कि मंत्रि-परिषद की बैठक में चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने इसे प्राथमिकता से लिया। राजनीतिक इच्छा शक्ति के कारण ही यह काम इतनी जल्दी हो सका। परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने कहा कि पदोन्नति अर्थात आपके काम को समाज और व्यवस्था में मिली उपलब्धि, आपके मनोबल के लिए यह जरूरी थी। उन्होंने बताया कि विगत छह महीनों में पिछले साल से दो गुना अर्थदण्ड और राजस्व भी बढ़ाया है। शिकायतों में भी 60-70 प्रतिशत की कमी आई है। पदोन्नत हुए मैदानी अमले को समझाइश देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायत का वे चेकपॉइंट पर ही संवाद कर समाधान निकालें, संवादहीनता से भ्रम की स्थिति बनती है और कुछ लोग फायदा उठाकर विभाग को बदनाम करते हैं। अंत में आभार प्रदर्शन उप परिवहन आयुक्त किरण कुमार शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में परिवहन उपायुक्त विनोद भार्गव, अमित वर्मा (वित्त) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ये 27 टीएसआई बने निरीक्षक
विमित गुप्ता, अनिमेश जैन, प्राची शर्मा, रवि मिश्र, अंकुर गुप्ता, जयदीप पुगलिया, जितेन्द्र गुर्जर, आकाश सिटोले, चेतन शिन्दे, संगीता मरावी, सुमन दक्षित, कृष्ण कुमार गोस्वामी, ऋतु रघुवंशी, गौरव दीक्षित, कुलदीप भार्गव, पंकज जैन, हिमांशु जैन, अक्षय पटेल, मोनिका मीणा, राजेन्द्र सिंह, विक्रम ठाकुर, सिवानी मुकाती, अनामिका कोली, भाग्यश्री राजवैद्या, मीनाक्षी गोखले, कुलदीप चौहान और अंकिता सोलंकी को निरीक्षक एवं 21 प्रधान आरक्षकों सहायक उप निरीक्षक के पदोन्नति पत्र सौंपे गए।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26