Breaking News:
राजधानी
विधानसभा में स्व. कैलाश जोशी को अर्पित की पुष्पांललि
राजधानी
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी की जयंती के अवसर पर मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में विधानसभा सचिवालय की ओर से पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर,मंत्री प्रहलाद पटेल ने स्वर्गीय जोशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. कैलाश जोशी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि स्व. कैलाश जोशी का जीवन सादगी, शुचिता, जनसेवा और नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रति उनका अमूल्य योगदान सदैव प्रेरणादायी और स्मरणीय रहेगा। राज्य सरकार उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्षों की जयंती एवं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम की पहल सराहनीय है। इस अवसर पर स्वर्गीय श्री जोशी जी के सुपुत्र दीपक जोशी सहित अन्य परिवारजन, विशिष्ट जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक और विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26