Breaking News:
राजधानी
उपभोक्ता की शिकायत पर डेयरी पर छापा, खाद्य विभाग की टीम ने दही और बेसन के लिए नमूने
राजधानी
भोपाल। उपभोक्ता से मिली शिकायत पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की टीम ने रविवार को 11 नंबर, भोपाल स्थित पारमार डेयरी एंड स्वीट्स पर छापा मारकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिकायत की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए दही एवं बेसन के नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं।
खाद्य विभाग की टीम को जांच के दौरान इस दुकान पर र्क अनियमितताएं भी मिली, इसके लिए दुकानदार को कारण बताओ एवं सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। दुकानदार को निर्देश दिए गए हैं कि वह निरीक्षण में मिली कमियों को दो दिन में ठीक कर अपना लिखित स्पष्टीकरण एवं अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। निर्धारित अवधि में संतोषजनक सुधार नहीं होने अथवा स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम एवं नियमों के अनुसार खाद्य व्यवसाय लायसेंस निलंबित अथवा निष्कासित कर अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
मुरैना डेयरी से लिए घी-मावा के नमूने
खाद्य विभाग की टीम ने रविवार को मनीषा मार्केट स्थित मुरैना डेयरी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तृप्ति शुद्ध घी एवं मावा के नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26