Breaking News:
राजधानी
परिवहन विभाग के 36 अधिकारी पदोन्नत, 6 एआरटीओ बने आरटीओ, 25 को बनाया सीनियर डीटीओ, 5 निरीक्षकों की एआरटीओ पद पर पदोन्नति, सूची देखें-
राजधानी
भोपाल। राज्य शासन मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने अधिकारी स्तर पर अलग-अलग पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। 6 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) और 25 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी/वरिष्ठ जिला परिवहन अधिकारी (सीनियर डीटीओ) बनाया गया है। 5 परिवहन निरीक्षकों को पदोन्नति देकर सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भी बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग में लम्बे समय से पदोन्नति लंबित है। हालांकि विभाग में कई कनिष्ठ अधिकारी वरिष्ठ पदों पर काम संभाल रहे थे। शासन से जारी पदोन्नति आदेशों के अनुसार पदोन्नत होकर आरटीओ बने छह अधिकारियों और अति. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी/वरिष्ठ जिला परिवहन अधिकारी के पद पर पदोन्नत 25 अधिकारियों का वेतनमान 56100-177500 रुपये होगा। वहीं परिवहन निरीक्षक से सहा. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पद पर 5 को 36200-114800 रुपये वेतनमान मिलेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी पदोन्नतियां सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लंबित विशेष अनुमति याचिका एवं सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय द्वारा भविष्य में पारित आदेशों के अधीन रहेंगी। पदोन्नत शासकीय सेवकों को वेतन निर्धारण के लिए मप्र लोक सेवा पदोन्नति नियम के अनुसार आदेश पास होने की तिथि से एक माह के भीतर अपना विकल्प भी प्रस्तुत करना होगा।
ये अधिकारी बने आरटीओ
श्रीमती निशा चौहान, प्रदीप कुमार शर्मा, विक्रम सिंह कंग, श्रीमती अर्चना मिश्रा, मधु सिंह और संतोष मालवीय
पदोन्नति के बाद बने वरिष्ठ जिला परिवहन अधिकारी
श्रीमती रमा दुबे, सुनील कुमार शुक्ला, विमलेश कुमार गुप्ता, विक्रम ङ्क्षसह राठौर, मनोज कुमार तेहनगुरिया, राजेश गुप्ता, श्रीमती रंजना कुशवाह, जगदीश बिल्लोरे, ज्ञानेन्द्र वैश्य, सुरेन्द्र सिंह गौतम, देवेश बाथम, अनुराग शुक्ला, रीतेश तिवारी, जितेन्द्र कुमार शर्मा, श्रीमती ऋतु अग्रवाल, दीपक मांझी, हृदेश यादव, श्रीमती जया बसावा, कु. बरखा गौड़, श्रीमती रिंकू शर्मा, मनीष कुमार त्रिपाठी, श्रीमती स्वाती पाठक, आशुतोष भदौरिया, अनिमेश गढ़पाल और कृतिका मोहटा।
निरीक्षक पदोन्नत होकर बने एआरटीओ
आर.के.स्वर्णकार, प्रवीण नाहर, गिरजेश वर्मा, प्रमोद कापसे और श्रीमती भारती चौधरी।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26