Breaking News:
राजनीति
दतिया के चुनावी द्वंद में महारथी कौन?, भाजपा-कांग्रेस इसी सप्ताह में कर सकती हैं प्रत्याशियों की घोषणा
राजनीति
भोपाल। दतिया विधानसभा सीट पर उप चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। भाजपा में प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन चल रहा है। वहीं कांग्रेस भी सहानुभूति मतों के फेर में निष्कासित विधायक राजेन्द्र भारती के परिजनों को मैदान में उतारने की तैयारी करती नजर आ रही है। उप चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस की तैयारियां बता रही हैं कि दोनों ही दल अगले एक सप्ताह में अपने प्रत्याशी घोषित कर देंगे।
उल्लेखनीय है कि 27 साल पुराने जालसाजी के प्रकरण में दतिया विधायक राजेन्द्र भारती के दोषी सिद्ध हो जाने के बाद एवं उन्हें तीन साल की सजा होने से दतिया विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग इस सीट पर उप चुनाव की तिथि भी घोषित कर चुका है। यहां 30 जुलाई को मतदान होना है और 3 अगस्त को चुनाव परिणाम आएंगे।
दूसरे दल भी उतारेंगे प्रत्याशी
दतिया उप चुनाव में मजबूत प्रत्याशी उतारने के लिए भाजपा और कांग्रेस के नेता ही तैयारी नहीं कर रहे हैं। यहां समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी एवं अन्य राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दल भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं। कुछ बागी निर्दलीय भी मैदान में उतर सकते हैं।
दामोदर बिगाड़ सकते हैं कांग्रेस के वोटों का गणित
दतिया विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो महीने से सक्रिय दामोदर यादव समाजवादी पार्टी के टिकट पर उप चुनाव लडऩे का दावा कर रहे हैं। वे जुवानी हमले भलें पूर्व मंत्री और भाजपा से संभावित प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा पर कर रहे हैं, लेकिन सामाजिक मतों का गणित बताता है कि उनके मैदान में आने से कांग्रेस को अधिक नुकसान होगा। दामोदर यादव सीधे तौर पर संत समाज, सवर्ण और सनातन को अपमानित कर सामान्य वर्ग के मतदाताओं को टारगेट कर रहे हैं, तो वहीं अजा-अजजा और पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र भारती ने जिन मतदाताओं के दम पर चुनाव जीता, उन्हीं मतदाताओं को दामोदर अपनी ओर खींचने का प्रयास कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस राजेन्द्र भारती की पत्नी श्रीमती शोभा भारती और उनके पुत्र डॉ. अंकित भारती को भी प्रत्याशी बना सकती है। ऐसी स्थिति में एक ओर कांग्रेस दोषी सिद्ध हो चुके राजेन्द्र भारती के नाम पर भी सहानुभूति मत जुटाने का प्रयास करेगी। वहीं दामोदर यादव भी कांग्रेस के इसी वोट बैंक में सेंधमारी के लिए पूरा जोर लगाए हैं।
चुनाव की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित
दतिया विधानसभा उप चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना सोमवार, 6 जुलाई को राजपत्र में प्रकाशित हो गई। अधिसूचना प्रकाशन के साथ ही अधिकृत रूप से चुनाव की समय-सारणी सामने आ गई है। अधिसूचना के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू होकर 13 जुलाई तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई को दाखिल हुए नामांकन पत्रों की जांच जाएगी। 16 जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को परिणाम आएंगे। इस तरह पूरी चुनाव प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26