Breaking News:
राजनीति
2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे दिग्विजय सिंह, चंदा चोरी का विरोध, आवास के बाहर लगाए पोस्टर ‘चंदा चोरों का प्रवेश वर्जित’
राजनीति
भोपाल। अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी मामले के विरोध में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से राम नगरी अयोध्या तक पदयात्रा निकालने की घोषणा की ह। इस यात्रा की शुरुआत 2 अक्टूबर को उज्जैन से होगी।
शुक्रवार को दिग्विजय सिंह ने अपने भोपाल स्थित आवास के बाहर ‘चंदा चोरों का प्रवेश वर्जित’ लिखे पोस्टर भी लगवाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी कर विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस से जुड़े लोगों ने करोड़ों रामभक्तों की आस्था के साथ कुठाराघात किया है। इसी के विरोध में उन्होंने उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करने का ऐलान किया है।
दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘राम मंदिर निर्माण के लिए दो बार चंदा लिया गया। भगवान श्रीराम के प्रति अपार श्रद्धा और आस्था होने के कारण हम जैसे करोड़ों रामभक्तों ने दोनों बार चंदा दिया। लेकिन जो शिकायतें सामने आ रही हैं, वे सभी के सामने हैं। प्रतिदिन आने वाले चढ़ावे में 10 से 20 प्रतिशत तक की चोरी हो रही थी। इसलिए मैंने फैसला लिया है कि मैं अदालत में दावा पेश करूंगा कि मैंने जो चंदा दिया था, वह मुझे वापस किया जाए। उसके बाद वह राशि रामालय ट्रस्ट को दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा, जिस प्रकार अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के संगठनों ने चंदे की चोरी की है, उसी तरह उज्जैन में भी चोरी हो रही है। महाकाल मंदिर के पास की एक भूमि सुंदरलाल पटवा सरकार ने आरएसएस के एक ट्रस्ट को दी थी। वहां पहले रेस्ट हाउस बनाया गया, लेकिन अब सरस्वती शिशु मंदिर को तोडक़र 100 कमरों का होटल बनाया जा रहा है। वहां ठहरने वालों को व्हीव्हीआईपी दर्शन कराए जाते हैं और इसके लिए पैसे वसूले जाते हैं।
पूरी तरह गैर राजनीतिक होगी यात्रा
दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह गैर-राजनीतिक होगी। इसमें किसी भी राजनीतिक दल का झंडा नहीं होगा। इस यात्रा में वे सभी लोग शामिल हो सकेंगे, जिनकी भगवान श्रीराम में आस्था है और जिन्होंने मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया था। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान वे सोशल मीडिया का भी उपयोग नहीं करेंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26