Breaking News:
राजधानी
राजधानी में बेकरी और मिठाई की अमानक फैक्ट्री सील, नियमों के उल्लंघन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई
राजधानी
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को राजधानी के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन कर संचालित बेकरी और मिठाई निर्माण की फैक्ट्री को सील कर दिया।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया (ईंटखेड़ी) में स्थित बी.के. फूड प्रोडक्ट्स पर छापामार कार्रवाई की। खाद्य विभाग की टीम ने यहां नियमों का उल्लंघन कर एवं अमानक परिस्थितियों में बेकरी और मिठाई बनती हुई मिलीं। मौके पर भारी अनियमितताएं और गंदगी मिलने पर अधिकारियों ने आगामी आदेश तक परिसर को तत्काल प्रभाव से बंद (सील) कर दिया है।
बैरसिया के लायसेंस पर ईंटखेड़ी में संचालित
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार खाद्य विभाग की टीम ने जांच के लिए प्लॉट नंबर 96, अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में कार्रवाई की। जांच के दौरान मांगे जाने पर फैक्ट्री के प्रभारी इंद्र कुकेरेजा ने उन्हें जो भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकारण लाइसेंस दिखाया, वह उस पते के लिए वैध नहीं था। लाइसेंस पर किसान मार्केट, शॉप नं. 04, लाम्बाखेड़ा, बैरसिया रोड, भोपाल का पता दर्ज था, जबकि पिछले एक महीने से निर्माण कार्य अचारपुरा में किया जा रहा था।
खुले में बन रहे थे बिस्किट और गुलाब जामुन
निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में बारिश के इस मौसम में कुकीज, गुलाब जामुन, क्रीमरोल और क्रीम बिस्कुट जैसी खाद्य सामग्रियां खुली और असुरक्षित अवस्था में रखी मिलीं, जिससे उनमें संक्रमण का भारी खतरा था।इसके अलावा फैक्ट्री में टाइल्स और पेस्ट कंट्रोल अथवा कीट प्रबंधन नहीं मिला। फैक्ट्री में काम कर रहे 6 महिला और 5 पुरुष श्रमिकों में से किसी का भी स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण पत्र नहीं मिला। फैक्ट्री में अंडों को शाकाहारी खाद्य सामग्री के साथ ही सटाकर सामान तैयार किया जा रहा था। टीम ने खाद्य पदार्थों के कानूनी नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। खाद्य अधिकारियों का कहना है कि जिले में बिना लाइसेंस संचालित मिलने पर सभी खाद्य निर्माता यूनिट पर कठोर कार्रवाई कर बंद कराया जाएगा।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26