Breaking News:
राजधानी
राजधानी के दो बड़े कोचिंग सेंटर सील, नोटिस के बाद भी नहीं किए अग्नि सुरक्षा के उचित प्रबंध
राजधानी
भोपाल। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 बच्चों की मौत के बाद मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का जिला प्रशासन कोचिंग सेंटरों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सख्त हो गया है। सप्ताहभर पहले संयुक्त प्रशासनिक टीम के निरीक्षण में मिली कमियों को लेकर जारी नोटिस के बाद भी अग्नि सहित अन्य सुरक्षा प्रबंध नहीं करने पर गुरूवार को जिला प्रशासन, नगर निगम और दमकल विभाग की संयुक्त टीम ने एमपी नगर स्थित दुर्रानी अकादमी और अनअकैडमी सेंटर को सील कर दिया।
गुरूवार को संयुक्त प्रशासनिक टीम ने फिर से कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया तो पाया कि संस्थानों में अग्नि सुरक्षा से जुड़े कई जरूरी प्रबंध अब भी अधूरे हैं। इसके बाद पंचनामा बनाकर दोनों कोचिंग संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार दीपक द्विवेदी, नगर निगम के उपायुक्त भुवन गुप्ता, जोनल अधिकारी शैलेष चौहान, दमकल विभाग के सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कोचिंग सेंटरों में पूरी नहीं हुईं यह कमियां
जांच में सामने आया कि संस्थानों में दमकल विभाग का अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र से संबंधित निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया था। सुरक्षित निकासी की व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी और कई आवश्यक अग्निशमन उपकरण या तो उपलब्ध नहीं थे या मानकों के अनुरूप कार्यरत नहीं पाए गए। अधिकारियों ने सप्ताहभर पहले इन कमियों को दूर करने के निर्देश दिए थे, लेकिन समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी सुधार नहीं हुआ। अब प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक दोनों संस्थान अग्नि सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का पालन नहीं करेंगे और आवश्यक सुरक्षा प्रबंध पूरी तरह दुरुस्त नहीं होंगे, तब तक उन्हें संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कोचिंग पहुंचे अभिभावकों ने जताई चिंता
दोनों कोचिंग को सील किए जाने की सूचना पर कई विद्यार्थियों के अभिभावक सेंटरों पर पहुंच गए। अचानक संस्थान सील होने से कई अभिभावकों ने बच्चों की पढ़ाई और आगामी परीक्षाओं को लेकर चिंता जताई। लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया किछात्रों की सुरक्षा किसी भी स्थिति में समझौते का विषय नहीं हो सकता। साथ ही राजधानी में दमकल सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले अन्य संस्थानों पर भी कार्रवाई के संकेत दिए। बताया कि आने वाले दिनों में विद्यालय, कोचिंग सेंटर, छात्रावास और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26