Breaking News:
राजनीति
तीन दिन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का बहिष्कार करेगी कांग्रेस, परिचर्चा में शामिल नहीं होंगे, न ही प्रतिक्रिया देंगे पार्टी के नेता और प्रवक्ता
राजनीति
भोपाल। कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री पर लगाए गए आरोपों को प्रमुखता से नहीं दिखाने का विरोध करते हुए कांग्रेस अगले तीन दिन तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का बहिष्कार करेगी। इस दौरान केवल पत्रकारवार्ता छोडक़र कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता न तो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की परिचर्चाओं में शामिल होंगे न ही किसी विषय पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले द्वारा बुधवार को सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष, मोर्चा-संगठन, विभाग-प्रकोष्ठ, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम से पत्र जारी कर इस संबंध में जानकारी साझा की। पत्र में पार्टी के इस निर्णय को ‘मौन सत्याग्रह’ नाम दिया गया। जो आगामी तीन दिन तक जारी रहेगा। स्पष्ट किया गया है कि इस अवधि में अधिकृत पत्रकारवार्ताओं को छोडक़र मध्यप्रदेश कांग्रेस का कोई भी अधिकृत नेता, प्रवक्ता अथवा प्रतिनिधि किसी भी टीवी परिचर्चा (डिवेट) में हिस्सा नहीं लेगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को कोई भी व्यक्तिगत अधिकारिक वक्तव्य नहीं देगा तथा किसी भी टेलीविजन में बहस में शामिल नहीं होगा।
दिग्विजय की झुझलाहट, मीडिया पर निकाली!
कांग्रेस में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बहिष्कार का निर्णय किस स्तर से लिया गया है। संगठन प्रभारी महासचिव ने पत्र में इसका उल्लेख नहीं किया गया। हालांकि माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर ही उन्होंने ऐसा किया है। अब पार्टी और मीडिया में चर्चा है कि मुख्यमंत्री पर लगाए गए झूठे आरोपों की दिग्विजय सिंह द्वारा हवा निकाले जाने के बाद से प्रदेश अध्यक्ष पटवारी दुखी और तनाव में हैं। दिग्विजय के विरुद्ध कार्रवाई से बेवश जीतू अपनी झुंझलाहट मीडिया पर निकाल रहे हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26