Breaking News:
राजधानी
मुख्यमंत्री ने की पल्स पोलियो अभियान और सुगम पंचायत की शुरूआत, बोले-सरकार की प्राथमिकता में स्वास्थ्य सबसे ऊपर
राजधानी
भोपाल। कष्ट से समय जब हम चिकित्सकों को अपना इलाज करते देखते हैं और ठीक होते हैं तो हमें लगता है कि माता-पिता के बाद यही भगवान हैं, जो हमारे सामने खड़े हैं। हमारे सभी मैदानी चिकित्सकों का रिकॉर्ड प्रशंसनीय है। हमने सरकार के गठन के साथ ही स्वास्थ्य को प्राथमिकता पर रखा। यही कारण है कि हमने स्वास्थ्य क्षेत्र में कई प्रयोग भी किए। हमने दो मंत्रालयों को एक किया, भले ही यह चुनौतीपूर्ण था। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार, 28 जून को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में पल्स पोलियो अभियान और सुगम पंचायत की शुरूआत करते हुए कही।
अभियानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले सम्मानित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्होंने स्टेट एंट्रीबेक्टीरियल रेजिस्टेंस 2.0 पॉलिसी का अनावरण भी किया। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण अभियान और स्वस्थ यकृत मिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कोरोना के समय जब पूरी दुनिया में हाहाकार मचा था, उस दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चिकित्सकों के सहयोग से हम उस विभीषिका से बाहर निकले। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की घोषणा की थी, उस वक्त मैं डर गया था। प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति, उनका आप पर, जनता पर, देश की क्षमता पर जो विश्वास था, उसका परिणाम हमें मिला। कोविड के उस दौर में दुनिया ने भारत को इस बीमारी से निपटते भी देखा और इससे बचकर आगे बढ़ते भी देखा।
उपचार के लिए भारत की ओर देख रहा विश्व
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान योजना के लिए 60 करोड़ से अधिक भाई-बहनों को रक्षा कवच प्रदान किया। पुराने दौर में लगता था कि बीमारी का इलाज कराने विदेश जाना होगा, वह भी बीमा पॉलिसी के भरोसे। लेकिन, आज बीमा पॉलिसी के भरोसे विदेश में भी बड़े पैमाने पर लोग भारत की तरफ देख रहे हैं। भारत ने स्वास्थ्य क्षेत्र में जहां चाहो इलाज कराओ का रास्ता निकाला है।
मोदीजी का कार्यकाल हमारे लिए वरदान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल हमारे लिए वरदान है। उनके माध्यम से हमारे बड़े-बड़े लक्ष्य पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, टीबी मुक्त भारत अभियान, यकृत मिशन, सिकल सेल उन्मूलन, एक के बाद एक योजनाओं से भारत की जनता को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि जब लाड़ली बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने का भी संकल्प लिया गया है। मातृ दो महीन में हमारे विभाग ने इस बीमारी के टीकाकरण का 96 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया।
अभियान के लिए बनी 43 हजार टीमें
मुख्यमंत्री ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के लिए प्रदेश में 1400 विशेष मोबाइल टीमें बनी हैं। 43 हजार टीमें घर-घर जाकर वैक्सीनेशन करेंगी। एक लाख 66 हजार वैक्सीनेटर्स और 26 हजार सुपरवाइजर इस अभियान में लगे हैं। प्रदेश में 83 हजार पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। उन्होंने अभियान के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26