राजनीति

Image Alt Text

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की भेंट

राजनीति

भोपाल। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश पचौरी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, मध्य प्रदेश की राजनीतिक स्थिति सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से विस्तार से चर्चा की। भेंट के बाद श्री पचौरी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनकी बात पूरी गंभीरता और धैर्य के साथ सुनी। पार्टी अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने बैठक को सकारात्मक और सार्थक बताया।