Breaking News:
राजधानी
भोपाल स्टेशन पर ‘हरित युवा-हरित भारत अभियान’ का शुभारंभ,रेल यात्रियों को नि:शुल्क बांटे पौधे
राजधानी
भोपाल। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से 21 जून को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन तथा मध्य प्रदेश समाज सेवा संस्था ने अन्य संस्थाओं के सहयोग से भोपाल रेलवे स्टेशन पर ‘हरित युवा-हरित भारत अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर यात्रियों एवं आमजन को नि:शुल्क फलदार पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में स्टेशन निदेशक भोपाल आशीष दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि मुख्यालय अधीक्षक (वाणिज्य) हैरिस लाल, डिप्टी एसएस राकेश तथा सेवानिवृत्त रिजर्वेशन सुपरिटेंडेंट सुरेन्द्र मोहन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहभागिता की।
पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री दुबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल भी पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा ऐसे जन-जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26