राजनीति

Image Alt Text

राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ने किया सत्याग्रह, दिग्विजय हुए शामिल

राजनीति

भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस ने राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ किया। इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। 

पार्टी के सत्याग्रह स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चरखा चलाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

नामांकन निरस्त करना लोकतंत्र के खिलाफ

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। इस सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस ने चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग उठाई। पार्टी नेताओं का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर अपना विरोध जारी रखेंगे।

दिग्विजय ने राममंदिर ट्रस्ट और मुख्य चुनाव आयुक्त पर उठाए सवाल

प्रदर्शन स्थल पर मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ङ्क्षसह ने अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण और उससे जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य के रूप में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से स्पष्टीकरण की मांग की।