राजनीति

Image Alt Text

महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला फूंका

राजनीति

भोपाल। राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामंकन निरस्त होने के विरोध में मप्र महिला कांग्रेस ने गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने इस अवसर पर भाजपा का पुतला दहन किया तथा कलेक्टर को आवेदन देने के लिए पैदल मार्च निकाला। हालांकि रास्ते में पुलिस ने महिला कांग्रेस को रोक लिया और महिला कांग्रेस को बिना आवेदन दिए लौटना पड़ा।

इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र में किसी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं थी, फिर भी उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जिस नोटिस का हवाला देकर नामांकन निरस्त किया गया, उसके संबंध में नामांकन फॉर्म में कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं था। देश में कई नेताओं के खिलाफ विभिन्न प्रकार के मामले और नोटिस लंबित रहते हैं, इसके बावजूद वे चुनाव लड़ते हैं और मंत्री भी बनते हैं।