Breaking News:
राजनीति
प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई प्रशिक्षण की समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री बोले-2028 के विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक सीटें जीतेगी भाजपा
राजनीति
भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आयोजित मंडल व जिला प्रशिक्षण वर्ग की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के बल पर वर्ष 2028 के विधानसभा में सर्वाधिक सीटों पर विजय प्राप्त कर इतिहास रचेगी। प्रदेश संगठन ने जिस गंभीरता और प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया है, वह निश्चित रूप से आने वाले वर्षों में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही भाजपा की वास्तविक ताकत हैं। समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, गुजरात के प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर और प्रशिक्षण महाअभियान पश्चिम मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी के.सी. पटेल ने भी संबोधित किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश के सभी 1313 मंडलों एवं 62 जिलों में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न होना कार्यकर्ता शक्ति का प्रतीक है। प्रशिक्षण को जीवन, व्यवहार और आचरण में उतारने से समाज को वास्तविक लाभ मिलता है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण में मिली सीख का भाव आप सभी कार्यकर्ताओं के आचरण व व्यवहार में परिलक्षित होना चाहिए। कुछ लोग देश में वंदेमातरम् का गायन करने से परहेज करते हैं, लेकिन यह नया भारत है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में विश्व के कई देशों में वंदेमातरम् का गायन हो रहा है। गुजरात के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री रत्नाकर ने कहा कि पार्टी संगठन की संरचना को और मजबूती देने के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करना आवश्यक होता है। प्रशिक्षण से पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्य करने का तरीका बदलता है। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के पश्चिम मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी के.सी. पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश का संगठन मंडल और जिला प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षा पर खरा उतरा है। शत-प्रतिशत मंडल प्रशिक्षण वर्ग संपन्न होना मध्यप्रदेश पार्टी संगठन की ब?ी उपलब्धि है।
विश्व में अस्थिरता,आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा भारत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान में देश के लगभग 80 प्रतिशत भू-भाग पर भाजपा और एनडीए की सरकारें हैं। यह किसी राजनीतिक संयोग का परिणाम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास का प्रमाण है। आज विश्व की अनेक महाशक्तियां अस्थिरता और संकटों का सामना कर रही हैं, लेकिन विश्व में अस्थिरता के बावजूद, भारत आत्मविश्वास के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश भी समान नागरिक संहिता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही इस दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। बैठक में पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक, प्रदेश महामंत्री सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह, प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश संयोजक विजय दुबे एवं डॉ. अभय यादव मंच पर उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रशिक्षण अभियान प्रभारी व अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26