Breaking News:
राजधानी
मेट्रो का निर्माणाधीन स्ट्रक्चर गिरा, 11 केबी बिजली लाइन टूटी
राजधानी
भोपाल। राजधानी के करोंद चौराहे के पास मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। मेट्रो पुल के निर्माणाधीन स्ट्रक्चर का एक हिस्सा अचानक नीचे गिरने से समीप से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान अचानक तेज धमाके जैसी आवाज हुई और स्ट्रक्चर का हिस्सा नीचे आ गिरा। इसके चलते हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर सडक़ के समीप लटकने लगी, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग, पुलिस और मेट्रो परियोजना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। संभावित खतरे को देखते हुए बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी गई तथा पूरे क्षेत्र की बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई। यातायात व्यवस्था प्रभावित होने पर पुलिस ने वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि दुर्घटना ने मेट्रो निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों और निगरानी व्यवस्था को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल संबंधित एजेंसियां घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26