Breaking News:
राजनीति
चुग दम्पत्ति के पास 16.13 करोड़ संपत्ति, 5.74 करोड़ देनदारी, दोनों भाजपा प्रत्याशियों ने दिया संपत्ति विवरण
राजनीति
भोपाल। मप्र से राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी तरुण चुग की संपत्ति उनकी पत्नी श्रीमती राधिका चुग से बहुत अधिक है, लेकिन देनदारियां पत्नी के पास अधिक है। पति-पत्नी की कुल चल-अचल संपत्तियां 16.13 लाख से अधिक है, जबकि देनदारियां 5.74 लाख रुपये से अधिक हैं। पंजाब के अमृतसर निवासी तरुण चुग ने स्वयं की चल-अचल संपत्ति 10 करोड़ 84 लाख, 26 हजार 433 रुपये और पत्नी की संपत्ति 5 करोड़ 28 लाख 85 हजार रुपये बताई है। जबकि श्री चुग पर कुल 85 लाख रुपए की देनदारी है। वहीं उनकी पत्नी श्रीमती राधिका चुग पर लगभग 5 करोड़ रुपए की देनदारी है।
तरुण चुग की चल-अचल संपत्तियां
बैंक में जमा-11,02,040 रुपये
निवेश-10,40,460 रुपये
सावधि जमा-4 लाख रुपये
पीपीएफ-47 लाख 7 हजार
ज्वैलरी-33,97,529
कुल संपत्ति-38347396
अचल संपत्ति-43874000
देनदारी -8507940
पत्नी राधिका चुग की चल-अचल संपत्तियां
बैंक खातों में-37,70,753 रुपए
निवेश-15,10,700 रुपए
सावधि जमा-7 लाख रुपये
पीपीएफ-00
ज्वैलरी- एक करोड़
कुल संपत्ति-70079037
अचल संपत्ति-29011000
देनदारी-4,89,47,259 रुपये
चुग की आय का सोर्स और शिक्षा-
तरुण और पत्नी की आय का स्रोत वेतन, किराया और बिजनेस है। तरुण मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री धारक हैं।
रजनीश के पास कुल 2 करोड़ की संपत्ति
भाजपा के दूसरे प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल ने स्वयं और पत्नी के पास कुल 2 करोड़, ८ लाख, 21 हजार 208 रुपये की संपत्ति बताई है। इसमें स्वयं के पास कुल 59 लाख 59 हजार 018 चल व 1 करोड़, 16 लाख 50 हजार की अचल संपत्ति एवं पत्नी श्रीमती गरिमा विजयवर्गीय के पास अचल संपत्ति शून्य जबकि चल संपत्ति कुल 32 लाख 12 हजार 190 करोड़ बताई है। अग्रवाल की पत्नी के पास करीब 24 लाख रुपए के आभूषण हैं। उनके नाम से रुचि गैस एजेंसी का व्यवसाय भी संचालित है।
रजनीश की चल-अचल संपत्तियां
बैंक खाते में राशि-37 लाख 12 हजार 435 रुपये
निवेश -8 लाख रुपये
सावधि जमा-10 लाख 23 हजार 500 रुपये
पीपीएफ-00 रुपये
ज्वैलरी-3 लाख 21 हजार
कुल संपत्ति-59 लाख 59 हजार 018
अचल संपत्ति-1 करोड़ 16 लाख 50 हजार
पत्नी गरिमा की चल-अचल संपत्ति
बैंक खाते में-190 रुपये
निवेश-5 लाख
सावधि जमा- 00
पीपीएफ-00
ज्वैलरी-24 लाख
कुल संपत्ति-32 लाख 12 हजार 190
अचल संपत्ति-शून्य
रजनीश की आय का स्रोत और शिक्षा- रजनीश अग्रवाल और पत्नी गरिमा की आय का स्रोत वेतन, किराया और बिजनेस है। रजनीश मास्टर ऑफ ब्राडकास्टिंग जर्नलिजम की डिग्री धारक हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26