Breaking News:
राजनीति
स्थापना दिवस से पहले परा करें जिला कार्यालयों का काम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ली भवन निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण समिति की बैठक
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की भवन निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण समिति की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन जिला कार्यालयों का निर्माण कार्य चल रहा है, उन्हें समय-सीमा में पूरा किया जाए। इस वर्ष पार्टी के स्थापना दिवस पर जिन जिला कार्यालयों का भूमि-पूजन किया गया है, उन सभी का निर्माण कार्य वर्ष 2027 में पार्टी के स्थापना दिवस से पहले पूरे किए जाएं।
प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने कहा कि संगठन ने अगले वर्ष पार्टी के स्थापना दिवस पर निर्माणाधीन जिला कार्यालयों के लोकार्पण का लक्ष्य रखा है। जिन जिलों के कार्यालय पुराने हो गए हैं, उन्हें आवश्यकता के अनुरूप नवीनीकरण तथा कार्यकर्ताओं की सुविधा के अनुरूप और व्यवस्थित किया जाए।
श्री खण्डेलवाल ने कहा कि जिन जिला कार्यालयों में पुनरोद्धार कराया जाना आवश्यक है, उनकी रिपोर्ट भी जिलों से बुलाकर कार्य प्रारंभ कराया जाए। आने वाले समय में सभी जिला कार्यालयों में वीडियो कांफ्रेंसिंग व वर्चुअल बैठक की व्यवस्था की जाए, ताकि बैठक के लिए जिलों से कार्यकर्ताओं को भोपाल न आना पड़े। बैठक में भवन निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण समिति के संयोजक उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन एवं आर्किटेक्ट गौरव गर्ग सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26