राजधानी

Image Alt Text

डॉ बशीर बद्र की स्मृति में साहित्यिक पुरस्कार देगी मप्र सरकार, शांक संवेदना व्यक्त करने निवास पर पहुंचे संस्कृति मंत्री लोधी

राजधानी

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने सोमवार को मशहूर शायर पद्मश्री डॉ बशीर बद्र के निधन के बाद उनके ईदगाह कॉलोनी, भोपाल स्थित निवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट की एवं शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर मंत्री श्री लोधी ने डॉ. बशीर बद्र की पत्नी डॉ राहत बद्र तथा पुत्र तैयब बद्र से चर्चा करते हुए कहा कि बशीर बद्र साहब का कलाम केवल साहित्य नहीं, बल्कि इंसानी जज्बात, मोहब्बत, करुणा और संवेदनशीलता की ऐसी विरासत है जिसने पीढिय़ों को प्रभावित किया है। मंत्री श्री लोधी कहा कि बशीर बद्र साहब ने उर्दू शायरी को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं और उनकी रचनाएँ लोगों के दिलों में सदैव जीवंत रहेंगी। इस अवसर पर मंत्री श्री लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से चर्चा कर शासन द्वारा पद्मश्री डॉ बशीर बद्र के नाम पर एक साहित्यिक पुरस्कार स्थापित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढिय़ां उनकी साहित्यिक विरासत से प्रेरणा प्राप्त करती रहें।