Breaking News:
राजनीति
मंत्रियों की जनसुनवाई में तबादलों की सिफारिशें!
राजनीति
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों द्वारा प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रतिदिन की जा रही जन सुनवाई और समस्या निराकरण के बीच अब तबादलों की सिफारिशें भी पहुंचने लगी हैं। सोमवार, एक जून को उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राज्यमंत्री गौतम टेटवाल द्वारा की गई जन-सुनवाई में भी कुछ कार्यकर्ता इस तरह के आवेदन लेकर पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026-27 के लिए मप्र की सरकार की तबादला नीति के अनुसार एक जून से 15 जून तक स्थानांतरण के लिए विभागीय पोर्टल खोले गए हैं। प्रशासनिक स्थानांतरण के अलावा स्वेच्छा से स्थानांतरण चाहने वाले अधिकारी-कर्मचारी पोर्टल पर कारण सहित आवेदन कर सकेंगे। शासन स्तर पर विचार के बाद निर्धारित संख्या में स्थानांतरण किए जाएंगे। स्थानांतरण की प्रक्रिया तो पूरी तरह ऑनलाइन ही होनी है, लेकिन अधिकारी-कर्मचारियों को भरोसा है कि विभागीय मंत्रियों की अनुशंसा और निर्देश पर उनका काम आसानी से हो जाएगा।
मंत्रियों ने सभी से लिए आवेदन
स्थानीय विधायक, सांसद, जिलाध्यक्ष सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों की अनुशंसा के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंत्रियों की जन सुनवाई में पहुंच रहे कार्यकर्ताओं से आवेदन सभी के लिए गए हैं। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि आगे उन्हीं आवेदनों को भेजा जाएगा जो स्थानीय जन समस्याओं और वास्तविक परेशानी से जुड़े हैं।
समस्याओं के त्वरित समाधान भी किए
दोनों ही मंत्रियों ने पार्टी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं की कुछ समस्याओं का तुरंत ही समाधान किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया जा सका, उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी कठिनाइयों को समझा और उन्हें जल्द से जल्द समाधान दिलाने का आश्वासन दिया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26