Breaking News:
राजधानी
आज से खुलेंगे स्थानांतरण पोर्टल, मप्र के हजारों कर्मचारी कर रहे अपनी बारी का इंतजार
राजधानी
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार अपने सभी विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए सोमवार, 1 जून से अगले 15 दिनों के लिए विभागीय पोर्टल खोलने जा रही है। जिला और प्रदेश स्तर पर लम्बे समय से स्वैच्कि स्थानांतरण के लिए प्रयासरत मध्यप्रदेश के हजारों कर्मचारी सोमवार को पोर्टल खुलते ही पसंद के स्थान के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सरकार की स्थानांतरण नीति-2026 के अनुसार स्थानांतरण के आवेदन हेतु सभी विभागों के पोर्टल एक जून से खुलेंगे। पहले से मैदानी और कागजी तैयारी कर बैठे कई अधिकारी-कर्मचारी सोमवार से ऑनलाइन आवेदन की औपचारिकता जरूर करेंगे, लेकिन स्थानांतरण के लिए ज्यादातर विभागीय एवं प्रभारी मंत्रियों के साथ-साथ विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क साधने के प्रयास में जुटे हैं।
15 दिनों में 50 हजार स्थानांतरण संभावित
राज्य सरकार अभी विभागीय पोर्टल सिर्फ 15 दिनों के लिए खोलने जा रही है। सरकार इसकी तिथि नहीं बढ़ाती है तो 15 जून को पोर्टल बंद कर दिए जाएंगे। हालांकि विगत वर्षों में इसकी तिथि बढ़ाई भी गई हैं। माना जा रहा है कि स्वैच्छिक और प्रशासनिक व्यवस्था से प्रदेशभर में राज्य और जिला स्तर पर लगभग 50 हजार अधिकारी-कर्मचारियों के स्थानांतरण हो सकते हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26