राजनीति

Image Alt Text

नीट पेपर लीक के विरोध में भाराछासं का प्रदर्शन, दिग्विजय सहित कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

राजनीति

भोपाल। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बडिय़ों के विरोध में कांग्रेस के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन और कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास के घेराव के लिए पार्टी कार्यालय से आगे बढ़े, लेकिन पुलिस ने बेरीकेटिंग कर एवं वॉटर कैनन से पानी फैंककर उन्हें रेडक्रॉस चौराहे पर ही रोक दिया। 

पुलिस ने पहले कांग्रेस और भाराछासं कार्यकर्ताओं को बैरीकेटिंग से रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरीकेटिंग पर चढक़र और धकेलकर आगे बढऩे का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पांच बार वॉटर कैनन चलाया। पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के करीब दो सैकड़ा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर अन्य स्थान पर ले गई। प्रदर्शन के दौरान दिग्विजय ङ्क्षसह ने मीडिया से चर्चा में नीट परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की। 

मंच पर चढ़े कार्यकर्ता, पटवारी ने उतारा 

प्रदर्शन के दौरान संबोधन के लिए बने मंच पर बड़ी संख्या में भाराछासं और कांग्रेस के कार्यकर्ता मंच  पर चढ़ गए। मंच पर अधिक भीड़ होने से यहां अव्यवस्था होने लगी। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को मंच से उतरने का आदेश दिया। जकि पूर्व मंत्रभ् कमलेश्वर पटेल ने भी कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की। मंच पर भीड़ देकर दिग्विजय सिंह ने ऊपर जाने से मना कर दिया, लेकिन पार्टी पदाधिकारियोंके आग्रह केबाद उन्हें मंच पर लाया गया।  प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, सुखदेव पांसे, कमलेश्वर पटेल, भाराछासं के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी शामिल हुए।