Breaking News:
राजधानी
महापौर ने सामने कराया पानी का परीक्षण, कम दबाव से सप्लाई की शिकायतों के बाद किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण
राजधानी
भोपाल। बड़े तालाब से सप्लाई होने वाले पानी के गंदा होने और कम दबाव से सप्लाई किए जाने के संबंध में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से मिली शिकायतों के बाद महापौर श्रीमती मालती राय ने मंगलवार को महापौर परिषद के सदस्य रविन्द्र यति, आरके सिंह बघेल, जोन अध्यक्ष बृजुला सचान तथा अधिकारियों के साथ निगम के मप्र विधानसभा के सामने स्थित जल शोधन संयंत्र (फिल्टर प्लांट) का निरीक्षण किया।
महापौर ने बड़ा तालाब से आए पानी को अपने सामने साफ कराया और जल शोधन की पूरी प्रक्रिया को समझा। शोधित हुए जल को महापौर श्रीमती राय ने जल परीक्षण शाला में परीक्षण भी कराया। इसके बाद महापौर ने पानी की स्वच्छता को लेकर स्पष्ट किया कि पानी पूरी तरह साफ और पीने योग्य है। उन्होंने कहा कि इस जल शोधन यंत्र में बड़ा तालाब से अस्वच्छ आता है, जिसे शुद्ध करके कई क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं। फिर भी शिकायत थी कि बड़ा तालाब से शहर की आधी जनसंख्या को पानी सप्लाई किया जाता है, जो गंदा होता है। इसलिए आज पूरा सिस्टम देखा। इसके बाद कह सकती हूं कि जिन इलाकों में बड़ा तालाब का पानी मिल रहा है, वहां रहने वाले लोगों को आरओ लगाने की जरूरत नहीं है। यहां से शुद्ध पानी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम है। शहर में पानी की खपत बढ़ गई है।
अधिकारी के साथ यति ने पिया पानी
निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ पानी के परीक्षण के लिए पहुंचे महापौर परिषद सदस्य रविन्द्र यति ने परीक्षण के बाद पानी को पी कर दिखाया। इस दौरान अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग ने भी पानी पीकर दिखाया।
शहर में इन चार स्रोतों से प्रदाय होता है पानी
भोपाल में कुल चार स्रोतों से पानी प्रदाय किया जाता है। शहर के आधे से अधिक क्षेत्रों में कोलार डैम का पानी पहुंचता है। कोलार रोड स्थित कॉलोनियों में केरवा डैम, बड़ा तालाब से लालघाटी, कोहेफिजा सहित आसपास के क्षेत्रों में पानी प्रदाय किया जाता है। इसके अलावा शिवाजी नगर, होशंगाबाद रोड सहित आसपास की कॉलोनियों में नर्मदा नदी का पानी भी प्रदाय होता है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26