राजधानी

Image Alt Text

सरकार में आप संगठन का चेहरा, खुद को साबित करके दिखाएं, भाजपा पदाधिकारी बोल, निगम-मंडल, बोर्ड-प्राधिकरण और आयोग के अध्यक्षों को दिया प्रशिक्षण

राजधानी

- वित्त और विभागीय एसीएस के साथ अलग बैठक, समझाए काम का तरीका 

भोपाल। निगम-मंडल, बोर्ड-प्राधिकरण और आयोगों के नवनियुक्त गैर-सरकारी पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 मई, सोमवार को सुबह 9 बजे से अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश£ेषण संस्थान में आयोजित हुआ। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह तथा 18 विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव उपस्थित रहे। दो सत्रों में हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरकार और संगठन की ओर से सुचिता और पारदर्शिता के साथ काम करने की समझाइश दी। वहीं वित्त एवं विभागों के अधिकारियों ने वित्तीय निर्णयों एवं विभागीय कार्यप्रणाली के संबंध में नव-नियुक्त पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं डॉ.महेन्द्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में संबोधित करते हुए समझाइश दी कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सुचिता और मेहनत के साथ काम करें। आपके कार्य और व्यवहार में सरकार और संगठन की अच्छी छवि और आपकी निजी पहचान बननी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आप सरकार में संगठन का चेहरा हैं, कई लोगों में आप वो महत्वपूर्ण लोग हैं, जिन्हें चुना गया है। अब आपको अपने काम से अपनी श्रेष्ठता को साबित करना है। 

प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि आप सभी अपने काम से जनता और संगठन का विश्वास जीतें। आपके काम से ऐसा संदेश जाए कि जिसके माध्यम से अपकी नियुक्ति हुई है, उसका निर्णय सही था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में काम करने का प्रशासनिक ज्ञान लेकर जाएं। नई योजनाएं बनाएं और उन्हें धरातल पर उतारें। आप अपने काम से सरकार,  प्रशासन और संगठन की अच्छी छाप बनाएं। 

समझा वित्तीय प्रबंधन और सामान्य प्रशासन 

मुख्यमंत्री और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक के पहले प्रशिक्षण के लिए प्रदेशभर से पहुंचे नव-नियुक्त निगम-मंडल, बोर्ड-प्राधिकरण और आयोगों के कुल 63 पदाधिकारियों की वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों एवं सचिवों के साथ टेबिल बैठकें हुईं। इन बैठकों में सभी नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों व सदस्यों को निगम-मंडलों के कामकाज, वित्तीय प्रबंधन, शासन प्रक्रियाओं, नीतियों, दायित्वों, अधिकारों और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री एवं संगठन पदाधिकारियों के संबोधन कार्यक्रम के बाद एक बार फिर से सभी पदाधिकारियों की उनके विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई।  

रैली निकालने वालों को मिली समझाइश 

बैठक के दौरान ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ने नियुक्ति के बाद वाहन रैली निकालने वाले नव नियुक्त पदाधिकारियों को समझाइश दी गई कि भविष्य में इस तरह का कोई काम न हो, जिससे सरकार और संगठन की छवि पर असर पड़े। सभी पदाधिकारियों को अपने पद की मर्यादा में रहकर अपने अधिकारों का उपयोग जनहित में करना है। सरकार और संगठन के निर्देशों का पालन करें और आधिकारियों के साथ समन्वय बैठाकर काम करने की समझाइश दी गई। 

शेष बचे मंत्रियों के विभागों की समीक्षा हुई

मुख्यमंत्री और संगठन पदाधिकारियों ने सोमवार को भी 11 मंत्रियों के विभागों के कामकाज, योजनाओं एवं गृह जिला व प्रभार वाले जिले में संगठन की स्थिति की समीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री निवास पर वन टू वन बैठक हुई। बैठक में सरकार और संगठन के समन्वय, मंत्रियों के प्रभार के जिलों में उनके प्रवास की संख्या व स्थिति, तथा जिलों में संगठन के कार्यक्रमों में मंत्रियों की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रियों से उनके प्रभार वाले जिलों में प्रवास की जानकारी ली। साथ ही वहां स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र सहित जनता से संबंधित अन्य संसाधनों की जानकारी ली। रकार की योजनाओं के जिले में क्रियान्वयन, और प्रभावशीलता पर भी चर्चा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने संबंधित मंत्रियों के क्षेत्र में गेहँू खरीदी सहित अन्य समसामयिक विषयों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने वचन पत्र के बिन्दुओं के क्रियान्वयन और उपलब्धि की स्थिति की जानकारी लें।