राजधानी

Image Alt Text

सरकार के मंत्रियों को संगठन की समझाइश:जनता के कामों को प्राथमिकता दें और कार्यकर्ताओं की भी बात सुनें

राजधानी

सरकार और संगठन ने की मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा, निगम-मंडल और शेष विभागों पर चर्चा आज 

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों और निगम-मंडल, प्राधिकरण अध्यक्षों को विभागीय कामकाज की समीक्षा एवं आगामी कार्योजना की जानकारी एवं निर्देशन के लिए रविवार और सोमवार को मुख्यमंत्री निवास बुलाया गया। यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उपस्थित संगठन पदाधिकारियों ने मंत्रियों से उनके विभाग के कामकाज, योजनाओं की स्थिति एवं भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है। बैठक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ले रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार संगठन स्तर से सरकार के ढाई सालों में सभी विभागों की उपलब्धियां एवं कामकाज की समीक्षा तथा आगामी कार्योजना के संबंध में चर्चा के लिए मुख्यमंत्री निवास पर कुछ मंत्रियों को रविवार को बुलाया गया तो कुछ को सोमवार को सुबह 11 बजे बुलाया गया है। सोमवार को ही निगम-मंडल, प्राधिकारणों के अध्यक्षों को भी मुख्यमंत्री निवास बुलाया गया है। मंत्रियों से विभागों की स्थिति एवं उनके प्रभार वाले जिलों के संबंध में सवाल किए जा रहे हैं, जबकि नव नियुक्त निगम-मंडल अध्यक्षों से उनकी भावी कार्योजना पूछी जाएगी। साथ ही उन्हें कामकाज का लक्ष्य एवं जरूरी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।    

अलग-अलग 11 बिन्दुओं पर हुए मंत्रियों से सवाल  

जानकारी के अनुसार, बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने करीब 11 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंत्रियों से सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।  इसमें मंत्रियों के गृह जिलों और उनके प्रभार वाले जिलों की राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा के साथ ही जिन सीटों पर पार्टी 2023 का विधानसभा चुनाव  नहीं जीत सकी थी, विशेषकर उन सीटों को लेकर संबंधित प्रभारी मंत्रियों से चर्चा कर रणनीति बनाई जा रही है। 

सरकार-संगठन के बीच समन्वय पर भी चर्चा 

सूत्रों के अनुसार सरकार और संगठन के बीच समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से हुई इस समीक्षा बैठक में मंत्रियों से उनके विभागों के फीडबैक के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं से समन्वय पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं द्वारा लाए जाने वाले जनहित के कामों को प्राथमिकता देने और कार्यकर्ता की बात सुनने की समझाइश भी मंत्रियों को दी गई। 

मुख्यमंत्री लेंगे विभागवार समीक्षा बैठक 

संगठन स्तर की इन बैठकों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सभी विभागों के कामकाज और भावी कार्ययोजना को लेकर समीक्षा बैठक लेंगे। सभी विभागों के अधिकारी बैठक की तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री की इन बैठकों में ढाई साल की उपलब्धियां, कामकाज और योजनाओं की स्थिति, शिकायतों पर कार्रवाई, सुझाव एवं निर्देश एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से समीक्षा की जाएगी। 

मुख्यमंत्री भीलेंगे विभागवार समीक्षा बैठक 